फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप आवास के बाहर डीएम ने की बैठक, जल संरक्षण के दिए निर्देश

विज्ञापन
DM meeting in kannauj - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज में बारिश का पानी अनमोल है। इससे यूं ही नहीं बहा देना चाहिए। इसको सहजने की जरूरत है। इससे भूगर्भ जलस्तर को बढ़ाया जा सके। यह बातें डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को वह कैंप आवास के बाहर भूजल सप्ताह के तहत अधीनस्थ अफसरों से कहीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ब्लाक तालग्राम और जलालाबाद क्रिटिकल श्रेणी में हैं। यहां के लोगों को ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। इससे यहां भूगर्भ जलस्तर बढ़ सके। भूगर्भ जल संचयन के लिए जिले में 27 चेकडैम और 17 तालाब हैं। इसके अलावा छिबरामऊ में ककरारी तालाब का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है।
रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का भी निर्माण पूर्व में कलक्ट्रेट परिसर में किया गया था। इस साल विकास भवन को शामिल किया गया है। इससे वर्षा के पानी को संरक्षित किया जा सके। डीएम ने ग्राम विकास विभाग, कृषि विभाग को उन्नत तकनीकी समेत एक पानी चाहने वाली फसलों का प्रचार प्रसार पर चर्चा की।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग को मेड़ बंदी, खेत तालाब योजना समतलीकरण योजना की जानकारी ली। सिंचाई विभाग को टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, डीडीओ एनबी सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें