फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनियां धन विदेशों में भेज रहीं : मुकुंद

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा। - फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा।
विज्ञापन
कन्नौज। ऑनलाइन कंपनियों को भगाने के लिए एकजुटता की आवश्यकता है। ऑनलाइन कंपनियां देश का धन विदेशों में भेज कर हमारी जड़ों को खोखला कर रही हैं। इस प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाया जाना जरूरी है। इसके लिए जल्द ही रणनीति बनाकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह विचार रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने जिला युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

नगर के निजी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन प्रक्रिया से घबराते हैं। उन्हें ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में जानकारी नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होने वाली विभागीय कार्रवाई भी अधिकतर व्यापारी भाई नहीं कर पाते हैं, जिससे हानि हो रही है। ऑनलाइन कंपनियां इसका बेजा लाभ ले रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले में एक ऑनलाइन कार्यालय खोला जाए, जिसमें पार्टटाइम कंप्यूटर ऑपरेटर रखा जाए। वह जिले के सभी व्यापारियों के ऑनलाइन कार्य करेगा। उसका सभी व्यापारी मिलकर खर्च वहन करेंगे।
इस दौरान नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुपम बाजपेई, महामंत्री अर्नव गुप्ता, विवेक गुप्ता, कन्नौज के अरविंद दुबे, तिर्वा के संजय गुप्ता, छिबरामऊ के शैलेंद्र गुप्ता, गुरसहायगंज के अनुराग गुप्ता, सौरिख के हरीशंकर गुप्ता, ठठिया के गौरव गुप्ता, इंदरगढ़ के सनी गुप्ता, विशुनगढ़ के संजीव खंडेलवाल, तालग्राम के जीतू प्रजापति, हसेरन के शिवम गुप्ता, नसरापुर के मनीष प्रताप सिंह, समधन के मुशीर अहमद व सकरावा के बीनू गुप्ता को नगर अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सुशील दुबे, छिबरामऊ चेयरमैन मनोज दुबे, पवन त्रिवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रईस अहमद, यतीश स्वरूप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें