फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहवलपुर में बुखार पीड़ित एक और युवक की मौत

विज्ञापन
One more youth died of fever in Bahawalpur - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्लेटलेट्स कम होने की समस्या से जूझ रहे बुखार पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक 18 अक्तूबर से बुखार की चपेट में था।
विज्ञापन

छिबरामऊ देहात के मोहल्ला बहवलपुर निवासी अरविंद उर्फ बंटू (30) पुत्र लटूरी लाल को 18 अक्तूबर को बुखार शुरू हुआ। नगर के निजी चिकित्सकों का इलाज चलता रहा। गुरुवार की रात उसे खून की उल्टियां होनी शुरू हो गई। हालत बिगड़ी देख परिजन रात में ही फर्रुखाबाद में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भाई रामपाल ने बताया कि अरविंद की शादी 11 वर्ष पहले इटावा की प्रतिभा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिसमें स्वाती दस व बॉबी आठ वर्ष की है।
सात मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा, बुखार पीड़ितों की हुई जांच
बहवलपुर में बुखार पीड़ित सात लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य व नगर पालिका प्रशासन की नींद खुली। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की जबकि नगर पालिका ने सफाई कराने के बाद नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि डॉ. विवेक पाल की देखरेख में स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया था। गांव में बुखार पीड़ित सात मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाई गई। जबकि 19 लोगों की कोरोना जांच की गई। लक्षणों के आधार पर सभी मरीजों को दवाएं वितरित की गई। वहीं, नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने गांव में पहुंच कर नालियाें की सफाई करवाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें