तिर्वा(कन्नौज)। नाली निर्माण को लेकर बेहटा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें चार लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
शुक्रवार को ठठिया थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी विनय कटियार पुत्र सियाराम का पड़ोसी वीरेंद्र से नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और मारपीट के साथ फायरिंग होने लगी। विनय कुमार, विकास और अंबरेश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से वीरेंद्र की पत्नी सीमा घायल हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की पुष्टि के लिए लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।