फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महचंदापुर में पकड़ी गई अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नजरापुर (कन्नौज)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव वैसापुर पट्टी के मजरा महचंदापुर में आबकारी टीम ने छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनते पाई गई।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, प्रभारी कोतवाल रवींद्रनाथ यादव के नेतृत्व में भारी फोर्स ने शराब बरामद करने के लिए अभियान चलाया।

 इसके तहत महचंदापुर निवासी बबलू पुत्र गयादीन, सुभाष पुत्र घासीराम, रामविलास पुत्र गयादीन, गुड्डू पुत्र रामप्रसाद, रानी देवी पत्नी रामचंदर के घरों पर अफसरों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर कई घंटे तक छानबीन की। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस दौरान 35 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। वहीं भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट करा दिया गया। शराब बनाने की भट्ठियों को भी नष्ट कराया गया।  इस दौरान बबलू को अवैध शराब बनाते पकड़ा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें