फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा बांध से छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा बांध से मंगलवार दोपहर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया है। इसका असर जिले में शुक्रवार शाम से दिखाई देने लगेगा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा के किनारे बसे गांवों में दहशत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर 123.960 मीटर पहुंच गया। एक घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को नरौरा बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इससे प्रशासन ने कटरी के गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया है। अगर पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश होती रही और नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ा जाता रहा तो बाढ़ आ सकती है। कटरी के गांवों में रहने वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयार करने के लिए कहा गया है। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि गंगा के किनारे बसे गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है। फिलहाल बाढ़ आने की संभावना नहीं है।
कासिमपुर और बख्सीपुर में घुस सकता है पानी
कन्नौज। मौजूदा समय गंगा का जलस्तर 123.960 मीटर पर है। 124.970 मीटर पर चेतावनी बिंदु है। 125.970 मीटर पर खतरे का निशान है। डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से शुक्रवार को करीब 124.500 मीटर तक जलस्तर पहुंच सकता है। ऐसे में कासिमपुर और बख्सीपुर गांव में पानी घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें