फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था पहले ही दिन फेल, 45 पार वाले लोगों ने अस्पताल में फिर कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में पहले दिन ही 45 साल पार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने में परेशानियों से गुजरना पड़ा। घर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चले लोगों की डिटेल पोर्टल पर शो नहीं हुई। मोबाइल पर मैसेज शो करता रहा। इससे अस्पताल कर्मचारियों ने दोबारा रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई। इससे लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में खामियां रह गई होंगी। इससे पूरी तरह से रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। स्लाट का कालम छोड़ने से यह दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने वाले कर्मचारियों से लोगों का सहयोग करने के लिए कहा गया है।
वाईफाई खराब, खुद के मोबाइल पर किया काम
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाने का काम कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल यहां के वाईफाई से कनेक्ट किए गए थेे। इससे कि कर्मचारी वैक्सीन लगाने के दौरान ऑनलाइन व्यवस्था को जांचने व दूसरा डोज लगवाने आए लोगों की डिटेल को मोबाइल पर फीड करने में इस सुविधा का उपयोग कर सकें। एक सप्ताह से वैक्सीनेशन सेंटर का वाईफाई खराब है। इससे कर्मचारी खुद का डाटा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें