फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरी ग्रीन गैंग की महिलाएं

Mon, 18 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार की दोपहर ग्रीन गैंग की महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर जुलूस निकाला। तहसील में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लगे फर्जी मुकदमे को वापस किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन


विदित हो कि रविवार को कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव की एक दलित महिला की शिकायत पर ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाली पुलिस ने दहाड़िया समेत चार नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अपने कमांडर की गिरफ्तारी को लेकर करीब आधा सैकड़ा महिलाएं कस्बे के क्रांती चौराहे पर एकजुट हुई। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करती हुई तहसील पहुंची। यहां एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी के मौके पर मौजूद न होने के कारण करीब 45 मिनट तक महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बाद में एसडीएम ने महिलाओं से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में अंगूरी दहाड़िया के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने व तत्काल उनकी रिहाई कराए जाने की मांग रखी गई थी। धरने में उर्मिला शर्मा, सुनीता, संगीता, रानी, राधा राजपूत, सुमन, माया देवी, बसंती देवी, सुरजा देवी, पान कुमारी, गंगाश्री सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें