फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। बीते वर्ष क्षेत्र के गांव रूरा में एक युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ठठिया थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि वर्ष 2015 में रूरा गांव के निकट आलम पुत्र मोहम्मद खां की हत्या कर दी गई थी। शव को अकील के खेत के चकरोड के निकट फेंक दिया गया था। मामले में मृतक के बहनोई आलम ने ठठिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

विवेचना के दौरान पांच आरोपी प्रकाश में आए। इनमें कद्दू उर्फ नूरूल जमा, असलम, नजरे आलम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शेष बचे बिजली उर्फ बजूल कमर पुत्र अख्तर व मोहम्मद रियाज उर्फ राजू पुत्र नूरूल जमां निवासी रूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें पट्टी बाजार के निकट देशी शराब ठेका के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें