फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जन्मदिन पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बे में युवक का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार को घर पर तैयारी की जा रही थी। घर परिवार में खुशी का माहौल था पर युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस आत्मघाती कदम से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला गढ़वाटोला निवासी गौरव मिश्रा (22) ने शनिवार भोर में चार बजे घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बेटे का जन्मदिन था और धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी चल रही थी। परिजन भी बेटे गौरव के आत्मघाती कदम से स्तब्ध हैं। गौरव की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। वह दो भाइयों में छोटा था।
जवान बेटे की मौत से माता-पिता व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक की मौत से घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। दोस्तों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि परिजनों ने इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें