फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती की बीमारी चलते मौत हो गई थी,बजिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ जा रहे वृद्ध की बुधवार की देर रात ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृतपुरवा निवासी राधेश्याम (52) ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के ही एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही वह महादेवी घाट के समीप पहुंचे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पडे़। लोगों के चिल्लाने के बाद ट्रैक्टर रुका। तब तक वह पहियों के नीचे आ चुके थे। इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण तत्काल राधेश्याम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें