फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने बंटवाया राशन

Sun, 10 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पूर्ति विभाग की ओर से रविवार को राशन की दुकानों पर कैंप लगा राशन का वितरण कराया गया। इस दौरान कोटेदारों के यहां भीड़ उमड़ पड़ी। डीएसओ संतोष सिंह ने सैयदपुर संकरी, मियांगंज, महमूदपुर वीजा, मानीमऊ गांव पहुंचकर राशन वितरण का निरीक्षण किया और बताया कि अभी सभी पात्र लोगों के फार्म नहीं भराए जा सके हैं।
विज्ञापन


यदि कोई छूट गया है तो उनको आने वाले समय में योजना के तहत शामिल किया जाएगा। कहा कि यदि कोटेदार मनमानी करें तो फौरन शिकायत करें। जिन लोगों के फार्म छूट गए हैं वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी के साथ फार्म जमा करें। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने भी कई गांवों का भ्रमण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

उदैतापुर में सात अंत्योदय कार्ड पर दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो की दर से गेहूं बांटा गया। 15 कार्ड धारक राशन लेने नहीं पहुंचे। नजरापुर क्षेत्र की ग्राम सभा टिड़ियापुर पहुंचकर एसडीएम ने विजय कुमार, सहायक टीचर बृजेश कुमार, प्रेरक सपना पाल, प्रधान राममूर्ति पाल से पूछताछ की।
विज्ञापन


तेराजाकेट में 788 बीपीएल परिवारों की सूची में नाम देखकर कोई खुश हुआ तो कोई नाम गायब देख रो पड़ा। इस दौरान न तो कोई अधिकारी और न ही कोई कर्मचारी पहुंचा। कोटेदार कमलेश चंद्र गुप्ता ने सुबह बीपीएल के 788 परिवारों की सूची को दीवार पर चस्पा कर दिया। नौ बजे से ही राशन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कई संपन्न परिवारों का सूची में नाम व कई गरीबों के नाम गायब देख लोग हैरान भी हुए। बीपीएल कार्ड धारक मन्नू खां, अंत्योदय कार्डधारक पूरनलाल, राहुल तिवारी, अरविंद शर्मा, दिलदार हुसैन, यूसुफ आदि के नाम सूची से गायब थे। कोटेदार ने बताया कि उनके यहां उप निदेशक कृषि की ड्यूटी लगी थी, पर नहीं आ सके।

कोटेदार ने बताया कि पहले 155 परिवार बीपीएल व अंत्योदय में 78 परिवार थे। कुल 1553 उपभोक्ता उनके यहां संबद्ध हैं। एक यूनिट पर साढ़े तीन किलो गेहूं दो रुपये की दर से व डेढ़ किलो चावल तीन रुपये की दर से बांटा गया है। गुगरापुर के राशन विक्रेताओं के यहां कार्डधारकों की सूची चस्पा की गई।

वहीं हकीकत जांचने को बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे समेत पर्यवेक्षकों ने मौके पर पहुंचे। गोसाईंदासपुर, वीरनपुरवा, माछा के राशन विक्रेताओं के यहां बीडीओ ने अपने सामने राशन बंटवाया। अभिलेख खंगाले। वहीं प्रेरक, रोजगार सेवक व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने कार्ड के बारे में लोगों की आपत्तियां लीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें