फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली समस्याओं का समय पर समाधान कराएं अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र में व्याप्त बिजली अव्यवस्था को लेकर विधायक अर्चना पांडेय ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि अब केवल समस्याएं गिनाने का समय नहीं। बल्कि उनके ठोस समाधान सुनिश्चित करने की जरूरत है।
विज्ञापन



उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना तैयार की जाए। ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति, ओवरलोडिंग और लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने को कहा गया। साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बहवलपुर उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए कसावा में प्रस्तावित नए बिजली उपकेंद्र को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र स्थापित होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार आएगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर तेजी के साथ कार्य शुरू कराए जाने पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एक्सईएन राजीव भारती, सिकंदरपुर एसडीओ संजय यादव, भाजपा नेता अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें