फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दस्तावेज रखरखाव में सावधानी बरतें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बुधवार को विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) और नेडा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभिलेखों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि कई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बावजूद उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को नहीं भेजे गए थे। अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों की धीमी गति और मानकों की अनदेखी पर चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार के निर्देश दिए। कार्यालय में पेंट उखड़ा देखकर रंगाई-पुताई कराने का आदेश दिया। नेडा विभाग की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। खराब पड़ी सोलर लाइटों की मरम्मत न होने और नई लाइटों के आवंटन में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने बंद पड़ी सोलर लाइटों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की है। इस निरीक्षण से विकास भवन के अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा रहा। सीडीओ ने भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि व वेतन रोकने जैसी कठोर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें