फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के नेहरू महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने छात्राें को महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. जयवीर सिंह ने सभी छात्र, छात्राओं शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि वह बालिकाओं व महिलाओं का सम्मान करेंगे व उनके अधिकारों की सुरक्षा व उनके विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने में अपना पूरा योगदान देंगे। प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अपने कृत्यों, शब्दों व कर्मों से किसी भी बालिका व महिला के अधिकारों व मर्यादा का हनन नहीं होने देंगे।
मिशन शक्ति अभियान में रोवर्स रेंजर्स समिति के संयोजक डाॅ. प्रियंका व मनीष कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर कॉलेज की ओर से किया जाता रहेगा। एनएसएस के संयोजक डाॅ. आशीष गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में डाॅ. उदयपाल सिंह, केके यादव, राघवेंद्र सिंह समेत शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें