फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया विरोध

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने आए अधिवक्ता संघ कलक्ट्रेट के वकील। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को जिला कचहरी व राजस्व के वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। पुलिस और नेताओं के उत्पीड़न से परेशान वकीलों के आत्महत्या करने पर आक्रोश जताया गया। परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला कचहरी में शनिवार को बार काउंसिल के आह्वान पर बैठक हुई। कन्नौज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू द्विवेदी ने वकीलों के उत्पीड़न के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां बताया कि महोबा में पुलिस उत्पीड़न से परेशान वकील मुकेश पाठक और मेरठ में विधायक से परेशान वकील ओमकार तोमर ने आत्महत्या कर ली। इसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वकीलों में आक्रोश बढ़ रहा है। वकीलों ने इन मामलों में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि परिजनों को 50-50 लाख रुपये का सहयोग दिया जाए। इस मौके पर मंत्री राजेंद्र सिंह कटारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कृष्ण यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, अनुराग अवस्थी, राजेंद्र सिंह यादव, अखिलेश कुमार यादव, अरविंद कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
वहीं अधिवक्ता संघ कलक्ट्रेट के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव की अगुवाई में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए महोबा व मेरठ के मामले में आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिजनों को भरण-पोषण के लिए एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। बाद में वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम राकेश कुमार मिश्र को सौंपा। इस मौके पर विकास कनौजिया, मुकेश कटियार, शशि मोहन त्रिपाठी, आछेलाल, शिशुपाल, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, अमित श्रीवास्तव, हरिओम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें