जायद के मौसम में बोई जाने वाली कद्दू वर्गीय
सब्जियों की अगेती फसल की नर्सरी उत्पादन तकनीक विषय पर लेकर कृषि विज्ञान
केंद्र के तत्वावधान में कृषि भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी
को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. अमर सिंह ने
प्रसार कार्यकर्ताओं को नर्सरी तैयार करने की कई विधियों के बारे में
विस्तार से जानकारियां दी। बताया कि एक भाग सड़ी गोबर की खाद, एक भाग खेत
की उपजाऊ मिट्टी व एक भाग बालू मिलाकर मिक्चर तैयार करें।
इस मिक्चर को
पॉलिथीन बैग जिसका आकार तीन गुणे चार इंच व चार गुणे छह इंच हो उसमें
मिक्चर भरकर बुआई करें। लोटनल पाली हाउस में मिक्चर युक्त क्यारियां तैयार
करके उसमें बीज की बुआई करें। उन्होंने बताया कि यदि खेत खाली न हो तो भी
नर्सरी तैयार की जा सकती है। गोष्ठी में डा. जेपी भारती, राकेश कटियार,
राममहेश कटियार, सिपाही लाल, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद थे।