फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एनएसडीएल की टीम आज करेगी सेपरेटर यूनिट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। आधुनिक संसाधनों से लैस राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर यूनिट तैयार हो गई है लेकिन लाइसेंस न मिलने के कारण संचालन नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को एनएसडीएल की टीम यूनिट का निरीक्षण करेगी। 45 दिन बाद लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। डेंगू के मौसम में मरीजों को प्लेटलेट और प्लाज्मा के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए जुलाई माह में ब्लड कम्पोंनेंट सेपरेटर यूनिट तैयार हुई जिसमें डीप फ्रीजर व सेपरेटर मशीन सहित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। प्रदेश सरकार से अनुमोदन भी मिल गया लेकिन केंद्र सरकार की टीम से लाइसेंस जारी न होने के कारण यूनिट का संचालन अधर में लटका हुआ है।

प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि यूनिट का संचालन शुरू होने पर खून से प्लाज्मा, पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल), प्लेटलेट्स एवं इम्यूनोग्लोबिन कंपोनेंट एकत्र किए जा सकेंगे। यूनिट का संचालन शुरू करने के लिए जुलाई में लाइसेंस का आवेदन किया गया है। प्रदेश सरकार से अनुमोदन मिल गया है और केंद्र सरकार की ओर से एनएसडीएल की टीम मंगलवार को निरीक्षण करने आएगी। निरीक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें