विकास भवन में ब्लाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा ली गई। इस दौरान निर्देशों का पालन न करने पर नाराजगी जताई गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कन्नौज ब्लाक का कोई भी अधिकारी, सचिव, एडीओ
अभियान में सुबह ग्राम पंचायतों की चेकिंग करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
सीडीओ उदयराज यादव ने लापरवाही बरतने वाले सेक्रेटरी राजीव दीक्षित का
दूसरे ब्लाक में स्थानांतरण के निर्देश दिए। बीडीओ को निर्देश दिए गए कि
लेबरों की सूची तैयार करके उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि उनको योजनाओं
का लाभ मिल सके। 15-16 के 3057 आवासों में करीब 1500 से अधिक आवासों का काम
छत तक पहुंचने की जानकारी दी गई।
शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
दिए गए। इस मौके पर परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा, बीडीओ पंकज यादव,
रामउदरेज यादव, अनिल कुमार, केवी शुक्ला, डीसी मनरेगा इंद्रपाल यादव,
डीपीआरओ जेके केसरवानी आदि मौजूद थे।