रोडवेज बस से दिल्ली से लौट रहे युवक को जहरखुरानी
गिरोह ने लूट लिया, वहीं बेहोशी की हालत में परिचालक जीटी रोड पर युवक को
फेंक कर चला गया। बेहोश युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हरदोई
जिले के वीरसिंहपुर निवासी रघुराज दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी
करते हैं। बुधवार की शाम वह दिल्ली से वापस गांव लौटने को रोडवेज बस पर
सवार हुआ। उनकी सीट पर एक अन्य युवक आकर बैठ गया और उनसे दोस्ती गांठ ली।
रास्ते में युवक ने रघुराज को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसकी नगदी और
मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
गुरुवार की सुबह परिचालक ने युवक को बेहोश की
हालत में सिकंदरपुर जीटी रोड हाईवे पर किनारे फेंक कर चला गया। प्राथमिक
उपचार के बाद होश में आने पर युवक ने बताया कि जहरखुरानी उसके जेब में रखे
पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। सीएचसी पहुंचे
परिजन युवक को देर शाम अपने साथ ले गए।