फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनमैपिंग वाले 36,600 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। एसआईआर अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के 550 बूथों पर अनमैपिंग की सूची में शामिल 36,600 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इन मतदाताओं को अपना पहचान पत्र जमा कराना होगा। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने 38 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


पहचान पत्र से दें जवाब प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि मतदाता नोटिस का जवाब विभिन्न पहचान पत्रों के माध्यम से दे सकते हैं। इनमें बैंक पासबुक, डाकघर पासबुक, एलआईसी पॉलिसी, बचत पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति शामिल है। सरकारी कर्मचारी और पेंशन धारक अपने परिचय पत्र दिखाकर भी जवाब दे सकते हैं।
सुपरवाइजरों को सौंपी गई जिम्मेदारी एसडीएम ने बताया कि एसआईआर सूची में जिन मतदाताओं की फोटो, नाम या पते में कोई गलती है, उसे शीघ्र सुधारा जाएगा। इसके लिए सुपरवाइजरों को बीएलओ के साथ घर-घर जाकर यह कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएलओ अपने मोबाइल एप पर मतदाताओं की फोटो देख सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारणवश छूट गया है, उनसे फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के केंद्र मतदाताओं को आपत्ति दर्ज कराने या नोटिस का जवाब देने के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तहसील सभागार, नगर पालिका छिबरामऊ व गुरसहायगंज, खंड विकास कार्यालय छिबरामऊ व तेराजाकेट, नगर पंचायत सिकंदरपुर, समधन, तालग्राम, बीआरसी और सीडीपीओ कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

सपा ने भी चलाया अभियान
समाजवादी पार्टी ने भी मतदाता सूची में सुधार के लिए अभियान चलाया। मोहल्ला कस्सावान के चार बूथों पर कैंप लगाकर 150 फॉर्म-6 भरवाए गए। पार्टी नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बीएलओ प्रभाती यादव, अतुल वर्मा, सत्यपाल सिंह और रमेश सिंह भी मौजूद रहे। सपा नेता राशिद फारूखी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें