फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ड्यूटी में लापरवाही पर तीन चिकित्सकों को नोटिस, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात तीन चिकित्सकों को ड्यूटी में बरती गई लापरवाही पर नोटिस देकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब न देने पर इन चिकित्सकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रात्रि ड्यूटी के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. आंचल सिंह व डॉ. एके जाटव पर सिजेरियन ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। चिकित्सकों की लापरवाही सामने आने पर सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने 28 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे लेकिन चिकित्सकों ने अभी तक नोटिस का जबाव नहीं दिया है। इसे लेकर सीएमएस ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इन चिकित्सकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सीएमएस की सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई है।

सभी चिकित्सक समय से ड्यूटी पर आएं। चिकित्सा सेवा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रि ड्यूटी के दौरान सिजेरियन में लापरवाही मिलने पर तीन चिकित्सकों को नोटिस दिया था। डाॅक्टरों ने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है इसलिए वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें