फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर स्टॉक कम मिलने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में संचालित 82 पेट्रोल पंपों का गुरुवार व शुक्रवार को एसडीएम और डीएसओ ने निरीक्षण किया। पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं मिली। एक पंप पर इंडेंट न लगाए जाने के कारण स्टॉक कम मिला। इस पर पंप संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रहीं अफवाहों को देखते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एसडीएम और डीएसओ को पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इसलिए 82 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। सभी जगह पेट्रोल और डीजल सामान्य रूप से मिल रहा था। गल्ला मंडी के निकट स्थित अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर एसडीएम वैशाली और डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा पहुंचे। वहां पर स्टॉक कम मिला।
उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि इंडेंट नहीं लगाया गया था, जिस कारण स्टॉक कम है। उन्होंने पंप संचालक काे नोटिस जारी किया। अन्य पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य मिली। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और न ही आवश्यकता से अधिक भंडारण का प्रयास करें। ऐसा करना नियंत्रण आदेश के भी विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें