फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में परीक्षा न कराने का विरोध

Sun, 06 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमोकी बैठक में पुलिस भर्ती में परीक्षा नहीं कराने का विरोध किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। प्रदेश में शिक्षा की जो हालत है वह सभी को मालूम है।
विज्ञापन


कहा कि हर जगह नकल माफिया हावी हैं, शायद इसलिए प्रदेश सरकार ने परीक्षा की बजाय हाईस्कूल व इंटर में प्राप्त नंबरों की मेरिट पर पुलिस भर्ती की योजना बनाई है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अजय दिवाकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक जितनी भी भर्तियां निकालीं वह एक भी पूरी नहीं हो पाई।

फार्म भरने के नाम पर फीस लेकर युवाओं को ठगा जा रहा है। हर्षित वर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, अंकित पाठक, पवन दीक्षित, टिंकू दीक्षित, अजय चतुर्वेदी, विशाल वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर धर्मेंद्र कश्यप, आशीष, रजत त्रिपाठी, आलोक, उमाशंकर, कार्तिकेय, जगवीर सिंह, विक्रांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें