फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मना मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

Sun, 06 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच और विहिप आदि हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया। अस्पताल रोड पर हुई हिंदू जागरण मंच की बैठक में विभाग संगठन मंत्री शिवऔतार ने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कन्नौज में तो तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करते हुए प्रशासन ने फर्जी मुकदमे लगाकर सुब्रत पाठक, वीर सिंह भदौरिया, सौरभ कटियार, छोटू यादव आदि को जेल भेजे दिया। नगर अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि हिंदुत्व के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऋषभ यादव ने कहा कि राममंदिर के निर्माण में सपा, बसपा, कांग्रेस लगातार रोड़ा अटका रही है। इस दौरान कमल गुप्ता, नरेंद्र शाक्य, प्रखर तिवारी, अभिषेक यादव, सुमित, नवीन, सोयल, हिमांशु, प्रियांशु, सचिन, गगन बाल्मीकि, दीपक जाटव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, न्यू वीणावादिनी स्कूल असालतनगर में हुई विहिप की बैठक में जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। जिला बौद्धिक प्रमुख वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हर हिंदू कुर्बानी देने को तैयार रहें, ताकि हमारा बलिदान व्यर्थ न जाए।
विज्ञापन


अंत में सभी ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर रामशरन, अंकित, सत्यप्रकाश, रूबी, शरद, मनोज बाल्मीकि, गुमानी, टिंकू दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें