फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों की नहीं मिल रही अनुमति

Tue, 10 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
शिकायत सुनते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव आयोग की सख्ती के चलते लोगों को अब धार्मिक आयोजनों की अनुमति भी नहीं मिल पा रही है। हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर आयोजक तहसील से लेकर थानों के चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ लगी थी। इनमें अधिकांश लोग धार्मिक आयोजनों की अनुमति लेने आए थे। गांव सकरावा निवासी हबीब खां ने बताया कि वह हर साल गांव में उर्स का आयोजन करते हैं। इस बार उर्स के आयोजन की अनुमति नहीं मिल रही है। उन्होंने सौरिख थाने के कई चक्कर लगाए, लेकिन अनुमति नहीं मिली। ग्राम कबीरगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन उनके गांव में इसी सप्ताह होना है। इसके लिए प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। कई बार उन्होंने थाना तालग्राम में पत्र दिया लेकिन अनुमति नहीं मिली।

इस बारे में एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में धारा 144 लगाई गई है। इसी वजह से पुलिस अनुमति नहीं दे रही है। वह धार्मिक आयोजनों की अनुमति के बारे में जिलाधिकारी से विचार विमर्श करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें