फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-14 छिबरामऊ एसडीएम को निर्देश देते डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।

विज्ञापन
No workers should travel on foot and cycle - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गैर प्रांतों से लौट रहे श्रमिक पैदल व साइकिल से यात्रा बिल्कुल न करें। उन्हें लाने व भेजने के लिए जगह-जगह कलेक्शन सेंटर व बसों की व्यवस्था की गई। इससे उन्हें सुरक्षित घर भेजा जा सकेगा। यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए दिए। उन्होंने जिले सीमाओं पर पैदल अथवा मोटरसाइकिल आदि निजी वाहनों से हो रहे पलायन का जायजा लिया। उन्होंने सौरिख थाना क्षेत्र और एक्सप्रेस वे का दौरा किया।
विज्ञापन

एसडीएम छिबरामऊ को निर्देश दिए कि पैदल या मोटरसाइकिल से आने वाले व्यक्तियों को रोक कर उनके लिए उचित वाहन का प्रबंध कर करें। बताया कि हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन कराएं। बताया उत्तराखंड और हरियाणा में फंसे उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड और हरियाणा के प्रवासी लोग जो लोग अपने मूल प्रदेश वापस जाना चाहते हैं, वे अपना अपना आवेदन दायर कर सकते हैं।
इससे संबंधित सभी लोग उनके प्रदेश ले जाने और बाहर प्रदेशों में फंसे उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को वापस लाने की प्रक्रिया की जा सके। बताया इस कार्य हेतु मुजफ्फरनगर बस स्टैंड और बरेली की तहसील बहेड़ी में कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया है। प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ले जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य हेतु सहारनपुर से 250 बसें एवं मुजफ्फरनगर व बरेली के कलेक्शन सेंटर हेतु 30-30 बसें श्रमिकों को लाने और ले जाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें