फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समस्याओं का समाधान नहीं, भाकियू ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारियों ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रर्दशन किया गया। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह की अगुवाई में सदस्यों ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। किसानों की समस्याओं और क्षेत्र में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज होकर धरना-प्रर्दशन किया। पदाधिकारियों का आरोप है कि कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। किसान यूनियन के सदस्यों ने औसेर ग्रामसभा में सड़क, तालाब का सुंदरीकरण, फिरोजपुर ग्रामसभा में नाली न होने पर सड़क पर ही जलभराव बना रहता है। अन्य क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की है। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश राजपूत, राहुल, रामचंद्र, विनोद कुमार, सोनू, कन्हैया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें