फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प

Tue, 08 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला बिरतिया में गायत्री परिवार के तत्वावधान में विश्वशांति के लिए पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इस दौरान सभी ने मां गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में समस्त प्राणियों के कल्याण और विश्वशांति के लिए कन्नौज से आई गायत्री परिवार की बहनों गीता, गुड्डी और सुधा ने वेद व गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं।

इस दौरान सभी ने एक स्वर से मां गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प लिया और सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, हम में ओम तुम में ओम सब में ओम समाया तथा हे प्रभु अपनी कृपा की छांव में ले लीजिए आदि भजन गाए। सूरजभान तिवारी ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। आयोजक ज्ञानदेवी चतुर्वेदी ने कहा कि युग सुधारने को स्वयं का सुधार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें