फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले, हड़कंप

विज्ञापन
कन्नौजः मक्का मस्जिद में मिले शामली के लोगों से जानकारी लेते एसडीएम सदर शैलेश कुमार और सीओ सिटी श - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दिल्ली में धारा 144 लागू होने के बावजूद निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में मिले हैं। यह गुपचुप तरीके से यहां 21 मार्च से रह रहे थे। जलसे में शामिल लोगों में 24 के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा तो खुफिया विभाग ने जिले में इनकी तलाश शुरू की। मस्जिद में होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर के साथ सीओ सिटी फोर्स के साथ मस्जिद पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर परीक्षण किया गया। कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। इन सभी को मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया है। मस्जिद में मिले सभी लोग शामली जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शामली जिले के 11 लोग 20 मार्च को निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। यहां नमाज पढ़ने के बाद यह लोग कई लोगों से मिले और फिर रात में ही कालिंदी एक्सप्रेस के जरिए 21 मार्च की सुबह कन्नौज आ गए। हाजीगंज की मक्का मस्जिद में यह लोग रुके थे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सके। मस्जिद में ही गुपचुप तरीके से रह रहे थे।
मंगलवार को जलसे में शामिल लोगों में कई लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई तो शासन से इनकी तलाश के निर्देश जारी हुए। दिनभर की तलाश के बाद देर शाम जानकारी हुई कि शामली के 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में रुके हैं। सूचना पर एसडीएम सदर शैलेश कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल से डॉ. आरके साहू के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने सभी का परीक्षण किया। इन्हें मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन से लौटने के बाद यह लोग मस्जिद में ही रह रहे थे। सभी शामली के रहने वाले हैं। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया। सभी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें