फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा बन गया अय्याशी का अड्डा

Wed, 14 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रैनबसेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गरीब-असहाय व यात्री कड़ाके की सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं। रैन बसेरा में बिस्तर और कंबल भी हैं, लेकिन उसे लोगों ने अय्याशी का अड्डा बना लिया है, इससे यात्री रात बिताने से घबराते हैं। सरांयमीरा के बस स्टैंड पर नगर पालिका ने रैन बसेरा तो तैयार कर दिया है। रजाई व कंबल होने के बावजूद यात्री रैन बसेरा में रात गुजारने से घबराते हैं। रैन बसेरा में रात गुजारने गई वृद्धा चारपाई पड़ी देख लौट आई। वृद्धा ने बताया कि अंदर लोग चारपाई पर लेटे हैं। ऐसे में वहां लेटना सही नहीं है। ऊपर से खुला रहता है। जिससे अच्छा टीनशेड के बाहर बैठना सही है।
विज्ञापन



नगर पालिका की ओर से बनाए गए रैन बसेरा की देखभाल न होने से आसपास के कुछ युवकों ने उसे अपना अड्डा बना लिया। इससे रात के समय आने वाला यात्री रैन बसेरा में जाने से डरता है। वहीं गरीब व असहाय लोग इनसे लड़ने के बजाय खुले में सोना ज्यादा ठीक समझते हैं।
रैन बसेरा में इस तरह की कोई गतिविधि चल रही है तो रात के समय नगर पालिका की ओर से कर्मचारी लगाया जाएगा। साथ ही लोगों को रैन बसेरा के बारे में जानकारी दी जाएगी। -बीडी भट्ट, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें