फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी निगरानी करेगी सर्विलांस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के जिन लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है अब राज्य स्तरीय कोविड-19 टीम उनकी निगरानी करेगी। उनका डाटा जांच कराने के कारणों के साथ पूरी हिस्ट्री पोर्टल (यूपी कोविड-19-ट्रैक्स डॉट इन) पर फीड करनी होगी। समय-समय पर राज्य कोविड-19 की सर्विलांस टीम उनसे संपर्क कर निगरानी करेगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 504 लोगों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ और सैफई जांच के लिए भेजे जा चुके है। जिसमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें तब्लीगी जमात के संपर्क में आने वाला एक युवक भी शामिल है। अभी तक विदेश और दूसरे राज्यों से आने वालों की निगरानी की जा रही थी। लेकिन अब जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी उनका रिकार्ड सुरक्षित नहीं किया जा रहा था। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने अब सभी की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी व्यक्ति का पूरा डाटा यूपी कोविड-19-ट्रैक्स डॉट इन पर फीड किया जाएगा। पूरा डाटा पोर्टल पर अलग प्रोफार्मा पर फोन नंबर के साथ फीड किया जाएगा। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन के आदेश पर निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी व्यक्तियों का डाटा सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें