मानीमऊ(कन्नौज)। इलाके के सदकापुर भुड़िया गांव में शुक्रवार सुबह बंद कमरे में नवदंपती फंदे पर लटके मिले। दरवाजा तोड़कर दोनों का शव उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
सदर कोतवाली इलाके के सदकापुर भुड़िया गांव में संजय व शिवांगी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले। कमरा भीतर से बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि 18 जून को संजय की शादी शिवांगी से हुई थी। बुधवार को संजय पत्नी को लेकर आया था। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़े की आशंका जताई जा रही है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि अभी तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।