फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पीएफ न मिलने और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को नगर पालिका में प्रदर्शन किया। इन्होंने मांग पूरी न होने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नगर के कुछ इलाकों में सफाई का ठेका लखनऊ की प्राइवेट फर्म को दिया है। फर्म ने कस्बे के तमाम सफाई कर्मियों को काम पर रखा है। सफाईकर्मी राज वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, नीरज, विकास, अंकित, शोभा देवी, मीना आदि ने बताया कि वह लोग प्राइवेट फर्म के अधीन काम कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से खाते में पीएफ जमा नहीं जमा किया गया। कटौती हर महीने की जाती है। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें 336 की जगह 308 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह के माध्यम से ठेकेदार से कई बार वार्ता हुई। समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो शनिवार को हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि मानदेय बढ़ाए जाने की मांग पर ठेकेदार से काम से हटाने की धमकी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें