फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर समाप्त होगी संविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को गुरुवार को फटकार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी और नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा। पांच लेखपाल, 25 पंचायत सहायक और आठ रोजगार सेवकों की प्रगति शून्य पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि अभियान के तहत किसानों के आधार और खतौनी को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कुल 615 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि पांच राजस्व लेखपाल, 25 पंचायत सहायक और आठ रोजगार सेवकों ने अब तक एक भी फार्मर आईडी नहीं बनाई है, जो कि चिंता का विषय है।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उपकृषि निदेशक को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने उन सभी कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है, जिनकी साप्ताहिक प्रगति शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें