कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसका छोटा भाई नीलू यादव जेल में ही रहेंगे। गैंगस्टर के दूसरे मामले में कई घंटे तक चली बहस के बाद विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ने गुरुवार को दोनों की याचिका निरस्त कर दी। नवाब सिंह बांदा के मंडलीय कारागार तो नीलू यादव कौशांबी के जिला कारागार में बंद है।
किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने वाली डॉक्टर और उनके पति को धमकाने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की दूसरी कार्रवाई की थी। कोर्ट में बचाव पक्ष तथा शासकीय अधिवक्ता के बीच कई घंटे तक बहस चली। शाम को जज ने जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। बचाव पक्ष की तरफ से पुलिस पर आरोप लगाए थे, जिसको अदालत ने खारिज कर दिया और अपना फैसला सुनाया। इससे अब नवाब सिंह व नीलू यादव की रिहाई फिर से टल गई है।