फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौतपा आज से, तपिश और लू लेगी लोगों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो जाएगा। इसके साथ ही भीषण गर्मी का सबसे कठिन दौर शुरू माना जा रहा है। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले नौ दिनों तक सूर्य की तपिश और लू लोगों की परीक्षा लेगी।
विज्ञापन


रविवार को ही जिले में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखे। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों की परेशानी और बढ़ाएंगे। गर्मी का असर केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में खेतों पर काम करने वाले किसान भी तेज धूप और लू से परेशान हैं।
दोपहर में खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, बिजली कटौती और पानी की समस्या ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। नौतपा को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं भी हैं। ग्रामीण इलाकों में माना जाता है कि नौतपा जितना तेज होता है, बारिश उतनी अच्छी होती है। हालांकि फिलहाल लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीषण गर्मी से खुद को बचाने की है।
विज्ञापन


नौ दिन तपेगी धरती
25 मई से शुरू होने वाला नौतपा दो जून तक चलेगा। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है।

दोपहर बनी हॉट जोन
सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़े महसूस होने लगे हैं। दोपहर में बाजार और चौराहों पर सन्नाटा छाने लगा।

इनसेट
अस्पतालों में बढ़ी सतर्कता
डॉक्टरों ने लू, डिहाइड्रेशन और बुखार से बचने के लिए ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है।

किसान और मजदूर सबसे ज्यादा परेशान
खेतों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूर तेज धूप में काम करने को मजबूर हैं। दोपहर में काम करना चुनौती बन रहा है।


आज से नौतपा शुरू हो रहा है। इससे जिले में सूरज की तपिश के साथ-साथ तेज गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री व न्यूनतम तामपान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें