फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से पार की नगदी

विज्ञापन
सीएचसी में बेहोशी की हालत में लेटी मां-बेटे। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। बेटे के साथ मायके जा रही महिला को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। गिरोह के सदस्य झोले में पड़े दो हजार रुपये और कपड़े लेकर रास्ते में उतर गए। बेहोशी की हालत में राहगीरों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के थाना भोगांव अंतर्गत ग्राम हरसिंहपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी सुरेश अपने छह वर्षीय बेटे देवांक के साथ मायके सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर जा रही थीं। कानपुर डिपो की बस में उनकी सीट पर बैठे युवक ने उसके बेटे को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। बेटे के बाद बची हुई कोल्ड ड्रिंक उन्होंने पी ली। कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में जहरखुरानी गिरोह के सदस्य झोले में रखे दो हजार रुपये और कपड़े लेकर रास्ते में उतर गए। अर्द्धबेहोशी की हालत में चालक ने इन्हें छिबरामऊ में उतार दिया। यहां से राहगीरों ने सौरिख जाने वाली बस में बैठा दिया। सौरिख बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोगों ने अस्पताल भिजवाया।
उपचार के बाद महिला ने अपने साथ हुए मामले की जानकारी दी। बेटे को काफी उपचार के बाद भी होश में नहीं आया था। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें