फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कथा सुनना ईश्वर की कृपा के समान’

Wed, 21 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवदुर्गा उत्सव मकरंदनगर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार को कथा वाचक छोटे मुरारी बाबू ने राम बनवास व केवट संवाद की कथा सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना पुण्य का कार्य है। साथ ही कथा सुनना भी ईश्वर की कृपा के समान है। उन्होंने कहा कि इनसान को सत्य व धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। भगवान राम ने अपने पिता दशरथ के वचन को पूरा करने के लिए 14 वर्ष वनवास में बिताए।
विज्ञापन


मंगलवार को पांडाल में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान अमित मिश्रा, रामू शुक्ला, प्रवनेंद्र शुक्ला, सोमप्रकाश शुक्ला, अविनाश दुबे, पुनीत पांडे आदि लोग मौजूद थे। आयोजक संजय मेहरोत्रा ने बताया कि 21 को दोपहर 12 बजे से कन्या भोज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें