फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा शोभायात्रा को बने 51 स्वागत द्वार

Wed, 21 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक जन सेवा समिति के सौजन्य से बुधवार की शाम निकलने वाली मां दुर्गा पूजा शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा के लिए रामलीला मैदान से सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी तक छोटे-बड़े 51 स्वागत द्वार बनाए गए हैं और जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से बुधवार की शाम पांच बजे शोभायात्रा की शुरुआत होगी। यह शोभायात्रा कस्बे के सर्राफा मार्केट, किराना मार्केट से होती हुई गांधी चौक चौराहे पर पहुंचेगी। इसके बाद तिर्वा-कन्नौज मार्ग से होती हुई मध्य रात्रि सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी के दरबार में जाकर शोभायात्रा का समापन होगा।

नवयुवक जन सेवा समिति के संरक्षक अखिलेश गुप्ता, रामप्रकाश पेंटर व रामऔतार मनवसिया ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक विद्युत झालरों से सजी हुई दो दर्जन प्रतिमाएं शामिल की जा रही है। इसके अलावा एक दर्जन नृत्य मंडलों की टीम शोभायात्रा में शामिल रहेगी। सभी प्रमुख मार्गों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की  व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें