फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा, नगदी, सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। चोरों ने शनिवार रात तीन जगह ताले तोड़ दिए। एक दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। एक जगह से कीमती सामान पार कर दिया। तीसरी जगह स्कूल में कुछ नहीं मिला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर मांग की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर निवासी दिव्यांग कुलदीप खुरदैया रोड पर परचून की दुकान रखे हैं। शनिवार शाम कुलदीप दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसमें रखा 65 हजार का परचून का सामान व 25 हजार की नगदी पार कर दी। इसके बाद चोर पास के फार्म हाउस पहुंचे। यहां स्टार्टर समेत कीमती सामान निकाल लिया। यहां से सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी समेत बक्सों के ताले तोड़ दिए। कागजों को उधर-उधर फेंक दिया। यह यहां से कुछ ले जा नहीं सके।
सुबह घटना की जानकारी पर पीड़ित मौके पर पहुंचे। एक रात में चोरी की तीन घटनाओं से लोग सहम गए। इन्होंने रात में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें