फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में लगाई छलांग: युवक तैरकर बाहर निकला, युवती डूबकर मरी

विज्ञापन
मृतका शिखा (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी (कन्नौज)। प्रेमी के साथ नहर में कूदी युवती का शव करीब 26 घंटे बाद सोमवार को गांव से करीब दो किलोमीटर आगे उतराता मिला, युवक तैरकर निकल गया था। रविवार को दोनों को युवती के भाई ने देख लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक और उसके परिजन घर में ताला लगाकर लापता हो गए हैं।
विज्ञापन

खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री शिखा (18) विश्वनाथ जनता इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शक होने पर भाई रोहित ने उसका पीछा किया। नहर पटरी के किनारे खड़ी झाड़ियों में शिखा गांव के अमित से बातें कर रही थी। रोहित को देखकर अमित नहर में कूद गया। उसे देख शिखा ने भी नहर में छलांग लगा दी।
रोहित तो तैर कर नहर पार कर गया लेकिन शिखा पानी में डूबने लगी। रोहित ने गांव जाकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों मौके पर पहुंचे लेकिन तेज बहाव के चलते कोई नहर में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

शिखा के पिता की सूचना पर शाम करीब पांच बजे मौके पर पहुंचे खड़िनी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश शुरू कराई लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार तड़के फिर पुलिस ने तलाश शुरू करा दी। सुबह पांच बजे सीओ शिवकुमार थापा, थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा, सकरावा, चपुन्ना व नादेमऊ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मलिकपुर से करीब दो किलोमीटर आगे बैरगरा नहर पुल के नीचे ग्रामीणों ने शव को उतराता देखा। सूचना पर पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे शव नहर से निकलवाकर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता अनिल ने युवक पर बहला फुसलाकर शिखा को ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है लेकिन थाने में तहरीर नहीं दी है।
युवक के घर पर लगा ताला
नहर में कूदने के बाद युवक तैरकर निकल गया। युगल के नहर में कूदने की जानकारी होने पर युवक के परिवार के लोग भी घर में ताला लगाकर लापता हो गए। उनके घर के बाहर सोमवार शाम को जानवर भूख व प्यास बंधे थे।
नहर किनारे लगी रही ग्रामीणों की भीड़
युगल के नहर में कूदने की खबर पर आसपास गांवों के लोगों की भीड़ सोमवार सुबह नहर पर पहुंच गई। तलाश में बाधा पड़ने पर पुलिस ने कई बार भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के पीछे लौटते ही लोग फिर नहर के किनारे फिर से जमा हो जाते थे। शव मिलने की सूचना पर लोग बैरगरा पुल के पास भी पहुंच गए।

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : CHIBRAMAU

आरोपी युवक के घर के बाहर लटका ताला।- फोटो : CHIBRAMAU

मौके पर मौजूद सीओ शिवकुमार थापा।- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें