फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीजा के पिता की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट लगा होने से सिर में कम चोट लगी है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बिधिपुरवा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र रामसनेही ने बताया कि उनके भोगांव निवासी जीजा के पिता का निधन हो गया था। सोमवार की सुबह वह बाइक से भोगांव अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पश्चिमी बाईपास पर सामने से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गए। बस के पहियों के नीचे आकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। उधर, हादसे की सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें