फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर बचाओ अभियान समिति ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
आंदोलनकारियों को माला पहना कर अनशन पर बैठाते चेयरमैन राजीव दुबे व नवीन दुबे। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में नए बाईपास सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर बचाओ अभियान समिति ने सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। नगर पालिका के चेयरमैन ने 11 व्यापारियों को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। पहले दिन आलोक दुबे, गिरीश त्रिपाठी, ईश्वर दयाल, गणेश चतुर्वेदी, सोबरन सिंह, महेश चंद्र दीक्षित, दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, मो. शफीक, रामरतन लाल, राजीव कुमार व राहुल दुबे अनशन पर बैठे। अनिल यादव ने कहा कि बाईपास की हर दुकान पर कम से कम पांच लोग कार्य करते हैं। नया बाईपास बनने से सभी लोगों का रोजगार बच जाएगा। नगर का विकास भी होगा। आलोक दुबे ने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर आंदोलन चलाना होगा। मो. दाऊद ने कहा कि खेत बेचकर गांव से आए लोगों ने यहां व्यापार शुरू किया है। ऐसे में जमीन जाने के बाद यह कहां जाएंगे। इस दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
नए बाईपास सहित अन्य मांगों को लेकर नगर बचाओ अभियान समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने नगर में नया बाईपास, भूमि और भवन का व्यावसायिक दर से मुआवजा, नगर में सिक्सलेन की जगह फोरलेन, फूटी मस्जिद से लेकर निगम मंडी तक एलिवेटिड सड़क, जमीन व भवन का मुआवजा पारदर्शिता से एक साथ दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

मुआवजा लेकर संतुष्ट न होने पर जा सकते हैं न्यायालय
नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक अमित रंजन चित्रांशी ने बताया कि प्रभावित लोग अभी जो मुआवजा मिल रहा, उसे ले लें। संतुष्ट न होने पर मुआवजा लेने के बाद भी आर्बीटेशन (पंच निर्णय)में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि थ्रीजी (5) एनएच एक्ट 1956 में यह सुविधा दी गई है। मामला सही होने पर बढ़ा हुआ मुआवजा ब्याज सहित दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग तहसील स्तर पर फाइलें बनवाकर भू अध्याप्ति कार्यालय कानपुर भिजवाएं। इससे कि अतिशीघ्र मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें