पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में बाल
संसद का गठन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व और कर्तव्य
बताए गए। प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र शास्त्री की देखरेख में बाल संसद का गठन
किया गया, जिसमें मोहम्मद नदीम मंसूरी अध्यक्ष, प्रज्ञा दीक्षित को
उपाध्यक्ष चुना गया।
छोटी संसद के मंत्रिमंडल में शोभित को स्वच्छता एवं
साफ-सफाई, अनुज कुमार को अनुशासन व प्रबंधन, संध्या कुमारी को सांस्कृतिक
कार्यक्रम, दीक्षा दीक्षित को खोया-पाया, मोहिनी को आगत, स्वागत, प्रविक्षा
दीक्षित को प्रार्थना स्थल व्यवस्था, संजय को अध्ययन, अमल को जल प्रबंधन
और सुधांशु को भोजन व्यवस्था का प्रभार सौंपा गया।
संकुल प्रभारी श्यामवीर
शाक्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अटल बिहारी
दीक्षित, श्याम यादव, रश्मि तिवारी, सपना भदौरिया, विजया देवी, जय देवी,
राजरानी, सुनीता, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजबहादुर मौजूद थेे।