फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्म लीला देख भावविभोर

Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति निकेतन विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल परिसर में वृंदावन से आए कलाकारों ने कृष्ण जन्म की लीला के साथ रासलीला का मंचन किया। रासलीला को देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन


मां नवदुर्गा समिति की ओर से आयोजित रासलीला का शुभारंभ अध्यक्ष राजीव दुबे एडवोकेट ने किया। कमेटी के रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, नेमीचंद्र राठौर, करुणा शंकर गुप्ता, सुभाष दुबे, आनंद गुप्ता, राजेश सक्सेना, भाष्कर चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, व्यापार मंडल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शोभा दुबे ने राधाकृष्ण स्वरूप की आरती उतारी।

इसके बाद कलाकारों ने राजा कंस के अत्याचारों, देवकी-बासुदेव को कारागार में बंद करने और भगवान कृष्ण के जन्म के साथ उनके बाल्यावस्था की कथाओं का नाट्य मंचन किया। स्वामी अवधेश शर्मा द्वारा भगवान कृष्ण से संबंधित कथाओं का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, प्रशांत त्रिपाठी चंदन, श्यामू चौहान, अनुराग त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप सिंह, रिंकू दीक्षित, संध्या त्रिपाठी, कमलेश बाजपेई आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें