तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। गांव के किनारे मुर्गी फार्म संचालित होने से फैली गंदगी से बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था की मांग की है।
थाना ठठिया की उमरन ग्रामसभा के अल्लापुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग कि है कि उनकी ग्राम सभा में मुर्गी फार्म संचालित है। इसकी गंदगी सड़कों के किनारे डाली जा रही है। मुर्गी फार्म के बगल में गोशाला है। गोशाला में संक्रामक बीमारी फैलने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। गंदगी से गांव में बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने एसडीएम से गंदगी से निजात दिलवाने की मांग की है।
इस मौके पर राधेश्याम, मलखान, रामनिवास, उमेश कुमार, मूलचंद्र, जगदीशचंद्र, रामकुमार, अनिल, नीलेश, अशोक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।