फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में चचेरे भाई का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद में चचेरे भाई और भाभी ने शुक्रवार रात बेटे व बेटी के साथ मिलकर सोते समय किसान की हत्या कर दी।
विज्ञापन

भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद घर में ताला लगाकर सभी आरोप फरार हो गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुराभोज निवासी अविवाहित सालिगराम वर्मा (50) खेतीबाड़ी करता था। उसका खेत चचेरे भाई अवधेश वर्मा के खेत के पास है। आरोप है कि 13 जून को अवधेश ने सालिगराम के खेत की मेड़ तोड़ दी।
इसको लेकर गांव में सालिगराम ने पंचायत बैठाई। पंचायत के कहने के बावजूद अवधेश ने मेड़ को ठीक नहीं किया। शुक्रवार सुबह सालिगराम ने खेत पर जाकर टूटी मेड़ को ठीक कर दी।
विज्ञापन

रात में सालिगराम अपने घर के बरामदे मेें सो रहा था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे अवधेश ने पत्नी संगीता देवी, बेटे ऋषि और बेटी साधना के साथ कुल्हाड़ी से सालिगराम पर हमला कर दिया।
चीख सुनकर सालिगराम का भतीजा शिशुपाल मौके पर पहुंचा। इस पर हमलावर भाग निकले। भतीजे ने सालिगराम को सीएचसी पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को शिशुपाल ने अवधेश, संगीता, ऋषि और साधना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात के बाद घर में ताला लगाकर अवधेश परिवार के साथ फरार हो गया है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें