फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी बेचने का विरोध करने पर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आम के बाग में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर ताड़ी ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर बाग के चौकीदार की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के पाठकाना मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी राजा पाठक का खिदरपुर बाग कदरौली बांगर में आम का बाग है। खिदरपुर का छोटेलाल (48) बाग की रखवाली करता था।
आम के बाग के पास ताड़ के भी बाग हैं। शहर के मोहल्ला जटपुरा वीवी चिमनी निवासी इस्माइल पुत्र जहूर ताड़ी उतारकर बेचने का ठेका लिए है। करीब 10 दिन से वह आनंद पाठक के बाग में ताड़ी बेचने के लिए बैठ जाता था।
इससे वहां बाग में ताड़ी खरीदने वाले लोगों की सुबह-शाम भीड़ लगी रहती थी। शुक्रवार दोपहर छोटेलाल ने इस्माइल को बाग में ताड़ी बेचने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

रात में छोटेलाल बाग में चारपाई डालकर सो गया, सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला। चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ श्रीकांत प्रजापति,सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे अंकित कुमार ने इस्माइल, उसके दोस्त रमेश पुत्र श्रीराम, इस्लाम और इश्तियाक पुत्र इजराइल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कोतवाल नरेंद्र पाठक ने बताया कि जांच में पता चला है कि शुक्रवार को विवाद के दौरान इस्माइल ने छोटेलाल को जान से मारने की धमकी दी थी।
शाम करीब सात बजे से इस्माइल ने दोस्त रमेश, इस्लाम और इश्तियाक के साथ बाग में ताड़ी पी। उसकी दौरान छोटेलाल की हत्या की साजिश रची। रात करीब 12 बजे छोटेलाल के सोने के बाद चाकू से हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें