कबीरपुर गांव का युवक लखनऊ के अस्पताल में इलाज कराने गया था। वहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें वह पॉजिटिव निकाला।
लखनऊ जिला प्रशासन से सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के संपर्क में रहे परिवार के छह लोगों को सैंपल के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा।
गांव का 45 वर्षीय युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। दो भाइयों के साथ वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। वहां उपचार से पहले उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें वह पॉजिटिव निकला।
उसे कोविड-19 अस्पताल में ही भर्ती करवा कर लखनऊ जिला प्रशासन ने जानकारी कन्नौज जिला प्रशासन को दी। इस पर शनिवार को एसडीएम गौरव शुक्ला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
सीएचसी प्रभारी डा अजहर सिद्दीकी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने संक्रमित की पत्नी, दो भाइयों की पत्नी, मां, दो बच्चों और एक अन्य को सैंपल के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रविवार से पूरे गांव में थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है।